
बेगमगंज। शिक्षा विभाग द्वारा पर्यावरण एवं विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों में प्रतिभाओं को उचित मंच देने के उद्देश्य से प्रतियोगिताओं के माध्यम से चयनित किया गया।
बेगमगंज सांदीपिनी विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर हुई आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम रहे संजय गौर कक्षा 8 वी एवं लघु नाटिका में प्रथम स्थान रौनक लोधी ने हासिल किया ।
जबकि विज्ञान में प्रथम स्थान पर देव साहू कक्षा 7 वी ने हासिल किए जाने पर तीनों प्रतिभागियों के संभाग स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
तीनों विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं कप देकर सम्मानित किया गया। वहीं आज बेगमगंज सांदीपिनी विद्यालय में भी उनका स्टॉफ सहित साथी विद्यार्थियों ने भी सम्मानित करते हुए बधाई देकर अगली प्रतियोगिता जीतने के लिए हौसला अफजाई की।
