शहडोल, 10 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आज तालाब में नहाते एक बालक के पानी में डूबने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि केशवाही थाने के पिपरिया गाँव में तालाब में नहाते समय चार वर्षीय निखिल चौधरी की पानी में डूबने से मौत हो गई। निखिल अपनी नानी दमयन्ती बाई के साथ गाँव के तालाब में नहाने आया था कि गहरे चला गया। गाँव वालो के प्रयास से निखिल को निकाला गया, किन्तु अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Post
ओंकारेश्वर पावर स्टेशन में आपातकालीन स्थिति हेतु मॉक ड्रिल
Sat May 10 , 2025
ओंकारेश्वर। पावर स्टेशन, सिद्ववरकूट में युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने हेतु सीआईएसएफ के साथ मिलकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। उक्त मॉक ड्रिल में ऊर्जा विहार परिसर में कार्यरत समस्त अधिकारियों, कर्मचारियो, सीआईएसएफ के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेकेदारों के माध्यम से नियोजित समस्त मेनपावर तथा उनके परिजनों […]

You May Like
-
6 months ago
शराब पकड़ाई, एक तस्कर भागा, दूसरा गिरफ्तार
-
5 months ago
शादी समारोह में युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला
-
4 months ago
पिकअप की टक्कर से दो घायल
