ओंकारेश्वर पावर स्टेशन में आपातकालीन स्थिति हेतु मॉक ड्रिल 

 

ओंकारेश्वर। पावर स्टेशन, सिद्ववरकूट में युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने हेतु सीआईएसएफ के साथ मिलकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

उक्त मॉक ड्रिल में ऊर्जा विहार परिसर में कार्यरत समस्त अधिकारियों, कर्मचारियो, सीआईएसएफ के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेकेदारों के माध्यम से नियोजित समस्त मेनपावर तथा उनके परिजनों को युद्ध या हवाई हमले जैसी संभावित स्थितियों में कर्मचारियों एवं निवासियों की सुरक्षा सुनिचित करने तथा आपातकालीन प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।

मॉक ड्रिल में सायरन की आवाज सुनकर सभी कार्मिक एवं निवासी तत्काल अपने कार्य/निवास स्थान छोड़कर निर्धारित किये गये स्थान पर पहुंचे तथा निर्धारित सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचने के बाद निर्देशानुसार आपातकालीन प्रक्रियाओं को दोहराया गया।

इस अवसर पर डी.के. द्विवेदी, परियोजना प्रमुख द्वारा उपस्थित सभी कार्मिकों/परिवार के सदस्यों से अनुरोध किया गया की इस मॉक ड्रिल को युद्धकालीन आपात स्थिति के एक यथार्थ अभ्यास के रूप में गंभीरता से लिया जाए तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में सीआईएसएफ के बल सदस्यों द्वारा बताई गई प्रक्रिया अपनाएं।

Next Post

सोशल मीडिया माध्यमों पर भ्रामक खबरें प्रसारित न हों

Sat May 10 , 2025
सागर। भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन “सिंदूर” के तहत की गयी कार्यवाही से उद्भुत परिस्थितियों के परिपेक्ष्य में विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों पर भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाएं/पोस्ट/वीडियो/रील्स अपलोड/फारवर्ड किये जा रहे हैं। ऐसी अपुष्ट खबरों के प्रसारण से आमजन में आक्रोश एवं तनाव पैदा होने तथा कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित […]

You May Like