सोशल मीडिया माध्यमों पर भ्रामक खबरें प्रसारित न हों

सागर।

भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन “सिंदूर” के तहत की गयी कार्यवाही से उद्भुत परिस्थितियों के परिपेक्ष्य में विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों पर भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाएं/पोस्ट/वीडियो/रील्स अपलोड/फारवर्ड किये जा रहे हैं। ऐसी अपुष्ट खबरों के प्रसारण से आमजन में आक्रोश एवं तनाव पैदा होने तथा कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने की संभावना बनी हुई है।

कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किया गया है कि संस्थाएं सोशल मीडिया (फेसबुक, वाट्सएप, ट्विटर आदि) पर ऐसी कोई भी भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाएं / पोस्ट/वीडियो/रील्स को अपलोड एवं फारवर्ड/ वायरल नहीं करेगा/ करेगी।

यदि जांच के दौरान कोई भी व्यक्ति ऐसी पोस्ट अपलोड/फारवर्ड करने में संलिप्त पाया जाता है, तो कार्यवाही की जा सकेगी।

आयुक्त नगर निगम, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को आदेशित किया है कि यह उक्त आदेश का प्रचार प्रसार विभागीय संसाधनों से कराना सुनिश्चित करें।

Next Post

लाखों की धोखाधड़ी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat May 10 , 2025
रीवा।अमहिया पुलिस ने खण्डा चावल व्यापार के नाम छलपूर्वक लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. जहां से न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया हैं. अमहिया थाना प्रभारी उनि शिवा अग्रवाल ने बताया कि फरियादी ललित कुमार शर्मा पिता अमला प्रसाद शर्मा उम्र 42 […]

You May Like