भाजपा ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

सीहोर। भाजपा द्वारा काला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी विकास विरानी ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लगाया गया आपातकाल संविधान की मूल भावना, नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार था.जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती उन अनगिनत लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष का परिणाम है, जिन्होंने आपातकाल के दौरान अन्याय और तानाशाही के विरुद्ध आवाज बुलंद की.

इसके पश्चात मीसाबंदियों एवं उनके परिवारजनों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया. मीसाबंदियों में रमेश राठौर, लीलाधर मिश्रा, बालकृष्ण नामदेव, सुदर्शन महाजन, अशोक महाजन, राजमल मेवाड़ा, कस्तूरचंद्र परिहार तथा हरिदयाल सक्सेना के परिजन शामिल रहे. प्रस्तावना गगन नामदेव द्वारा रखी गई. कार्यक्रम में नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा नेता सन्नी महाजन, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जसपाल अरोरा, विपिन सास्ता, राजकुमार गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति एवं सुशील ताम्रकार मंचासीन रहे.

 

Next Post

जल जीवन मिशन की टीम ने लिया प्रगति का जायजा

Sat Jun 27 , 2026
आष्टा। रानीपुरा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना की प्रगति एवं वस्तविक स्थिति को देखने दिल्ली से नेशनल जल जीवन मिशन की टीम पहुंची और भैरूंदा, इछावर, आष्टा व सीहोर में चल रहे कामों को देखा. इस दौरान नादान व कोसमी में बनने वाले पंपिंग स्टेशनों का काम शीघ्र शुरू करने […]

You May Like