भिंड एसडीएम ने रेत ढोने वाले ट्रैक्टर चालकों को सख्त हिदायत दी

भिंड: भिंड के एसडीएम ने रेत ढोने वाले ट्रैक्टर चालकों को सख्त हिदायत दी है। भरौली रोड पर रेत मंडी में खड़े होने वाले बेतरतीब ट्रैक्टरों को उन्होंने समझाइश दी है कि रोड से उचित दूरी पर ट्रैक्टर खड़े करें नहीं तो कार्यवाही होगी। बीते रोज बाईपास रोड पर गंभीर हादसा हुआ था जिसमें मां और बेटे की मौत हुई थी।

लोगों का कहना है कि बायपास रोड पर ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन को संयुक्त रूप से कार्रवाई करना चाहिए। अस्थाई अतिक्रमण हादसो की वजह बन रहे हैं।
भिंड एसडीएम ने कहा कि बायपास पर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों को खड़े न करने के लिए वे प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करेंगे।

Next Post

रबी फसलों में पीलिया रोग की शिकायत पर वैज्ञानिकों ने किया खेतों का निरीक्षण

Mon Jan 5 , 2026
अशोकनगर:जिले में रबी सीजन की फसलें इस समय प्रगति पर हैं, लेकिन कुछ क्षेत्रों में गेहूं एवं मसूर की फसलों में पीलापन दिखाई देने की शिकायतें सामने आई हैं। किसानों की जानकारी मिलने पर कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने प्रभावित गांवों का भ्रमण कर खेतों […]

You May Like