नायब तहसीलदार पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार 

सीधी। नायब तहसीलदार रामपुर नैकिन पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को रामपुर नैकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया।

पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी अरविन्द श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में रामपुर नैकिन पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया जाकर जेल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार दिनांक 6 मई 2025 को नायब तहसीलदार जेपी पाण्डेय द्वारा इस आशय की रिपोर्ट लेख कराई गई कि आज कोटवार बृजलाल दहिया ग्राम पंडखुड़ी, पटेहरा तरफ सीमांकन संबंधी नोटिस तामिल करने गए हुए थे जो नोटिस तामिल करते समय दिलीप लोनिया, जेपी लोनिया, कोले लोनिया एवं राजेंद्र लोनिया सभी निवासी पटेहरा के द्वारा कोटवार के साथ गाली-गलौज कर विवाद किया गया, जिसकी सूचना कोटवार के द्वारा मुझे दी गई तो मैं स्वयं मौके पर पहुंचा जो उपरोक्त चारों लोगों के द्वारा कोटवार सहित मेरे साथ वाद विवाद कर रॉड, डंडा से मारपीट करने लगे जिसके कारण हमें चोट आई है। फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना रामपुर नैकिन में धारा 296, 115(2) 132(1), 121, 109, 3(5) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। दौरान विवेचना आरोपी दिलीप लोनिया, जेपी लोनिया एवं राजेंद्र लोनिया सभी निवासी पटेहरा को दिनांक 7 मई 2025 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया तथा एक आरोपी कोले लोनिया की पता तालास हेतु दो अलग-अलग टीम गठित कर रवाना किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षण सुधांशु तिवारी, चौकी प्रभारी पिपराव उनि शेषमणि मिश्रा, उनि कप्तान सिंह, चक्रधर प्रजापति, सउनि रजनीश सिंह, संजय सोनी, संतोष वैश्य, ओपी गौतम, प्रआर केशव सिंह, रामायण मिश्रा, महेन्द्र विश्वकर्मा, प्रसन्न मिश्रा, रामनिधि पाण्डेय, आरक्षक दिवाकर तिवारी, अंकित मिश्रा, महेन्द्र तिवारी, अजय विश्वकर्मा, सचिन कुमार, सचिन साहू, ना. शशिशेखर, विजय मिश्रा, 100 डायल पायलट प्रमोद द्विवेदी की कार्यवाही में अहम भूमिका रही।

Next Post

6 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपी धराए 

Thu May 8 , 2025
सीधी। अवैध नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये मड़वास पुलिस ने लगभग 2 लाख 78 हजार रूपये कीमती मशरूका 6 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर विधि विरूद्ध बालक सहित 3 आरोपियों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध किया। पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा […]

You May Like