ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर की बैलिस्टिक मिसाइलों से ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, अमेरिकी एयर डिफेंस ने सभी हमले किए नाकाम

वाशिंगटन,  ईरान ने पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं, जिसे अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अचानक किया गया हमला करार दिया है।

अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम ने रोकीं मिसाइलें

अमेरिकी सेना के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स द्वारा दागी गई इन सभी मिसाइलों और प्रोजेक्टाइल को समय रहते एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा सफलतापूर्वक हवा में ही नष्ट कर दिया गया।

खाड़ी देशों की कड़ी निंदा और ट्रंप की चेतावनी

जॉर्डन पर हुए इस हमले के बाद कुवैत और कतर समेत कई खाड़ी देशों ने कड़ी आपत्ति जताई है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान समझौते के लिए तैयार नहीं होता है, तो सैन्य कार्रवाई फिर से तेज की जाएगी।

Next Post

रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने की आधिकारिक घोषणा

Wed Jul 29 , 2026
हैदराबाद,  रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर रिलीज को लेकर आखिरकार नई तारीख सामने आ गई है। पहले यह ट्रेलर 24 जुलाई को आने वाला था, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। 30 जुलाई को सुबह इतने बजे रिलीज होगा ट्रेलर मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा […]

You May Like