जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ सात मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ सात मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जॉन अब्राहम ने फिल्म द डिप्लोमैट की रिलीज की तारीख साझा करते हुए एक्स पर लिखा, साहस और कूटनीति की इस कहानी को जीवन में लाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सात मार्च को सिनेमाघरों में मिलते हैं।

जॉन ने फिल्म द डिप्लोमैट का नया पोस्टर भी जारी किया। पोस्टर में उन्हें एक शानदार सूट पहने और मूंछें लगाए हुए देखा गया।

शिवम नायर निर्देशित और रितेश शाह लिखित फिल्म द डिप्लोमैट एक सच्ची कहानी पर प्रेरित और देशभक्ति पर आधारित है। इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज़, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, जेए एंटरटेनमेंट के जॉन अब्राहम, विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे, वाकाऊ फिल्म्स के राजेश बहल, फॉर्च्यून पिक्चर्स के समीर दीक्षित और जतीश वर्मा, सीता फिल्म्स के राकेश डांग ने किया है।

Next Post

श्रीलंका पुलिस के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी ड्रग मनी बरामद

Sat Jan 18 , 2025
कोलंबो, (वार्ता) श्रीलंका में पुलिस नारकोटिक्स ब्यूरो (पीएनबी) ने कुरुनेगला क्षेत्र में 283 मिलियन रुपये से अधिक नकद जब्त किए, जो श्रीलंकाई पुलिस के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी राशि है। डेली मिरर ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में कहा कि अनुमान है कि यह पैसा मादक पदार्थों […]

You May Like