ईडी बैंक कर्ज की धोखाधड़ी से जुड़े धन-शोधन के आरोप में अनिल अंबानी से की लंबी पूछताछ

नई दिल्ली (वार्ता) केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जाने माने उद्यमी और रिलायंस ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अंबानी से मंगलवार को राजधानी में 8 घंटे से अधिक की पूछताछ की।

ईडी श्री अंबानी को बैंकों के 17000 करोड रुपए के एक में कथित धोखाधड़ी के मामले में अपराध की कमाई को ठिकाने लगाने के आरोप में धन शोधन निवारक अधिनियम 2002 के प्रावधानों के तहत जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए तलब किया था। ईडी इस मामले में उड़ीसा के एक व्यवसाय को गिरफ्तार कर चुकी है। श्री अंबानी आज सुबह ईडी के कार्यालय बयान देने के लिए पहुंचे थे और शाम को ईडी के कार्यालय से निकले।

यह मामला रिलायंस ग्रुप की कंपनियां रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड को बैंकों से दिए गए ऋण से जुड़ा है। इस मामले में ईडी ने सीबीआई द्वारा पंजीकृत एक प्राथमिकी के आधार पर उस मामले में अवैध कमाई के शोधन के पहलुओं की जांच कर रही है।

श्री अंबानी से एजेंसी ने अभी पहले दौर की पूछताछ की है।

मामले की जानकार लोगों का कहना है की एजेंसी ने इस मामले में रिलायंस ग्रुप के कुछ बड़े अधिकारियों और कुछ सेवानिवृत्ति अधिकारियों को भी समन जारी किए हैं।

Next Post

कांगड़ा घाटी में भारी बारिश, नदी नाले उफान पर

Wed Aug 6 , 2025
कांगड़ा, (वार्ता) कांगड़ा घाटी में आज भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और घाटी से गुजरने वाली सभी खड्डें (नहरें) उफान पर आ गईं। भारी भूस्खलन के बाद पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ घंटों के लिए अवरुद्ध रहा। घाटी में आज भारी बारिश हुई, जिससे कांगड़ा घाटी […]

You May Like