ग्वालियर: जल गंगा संवर्धन अभियान योजना के तहत पुरानी बावड़ी एवं जल स्रोतों की साफ सफाई एवं संवर्धन को लेकर नगर निगम द्वारा कार्य किया जा रहा है जिसकी मॉनिटरिंग निरंतर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा की जा रही है।
नगर निगम आयुक्त ने वार्ड 29 के अंतर्गत शारदा विहार बावडी का निरीक्षण किया तथा बावड़ी की साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
