अपना फिलिंग मुंबई की 9 विकेट से जीत, रांची को किया परास्त 

सीधी। अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन 9 के आज स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में कमला कॉलेज रॉक मेंस रांची झारखण्ड और अपना फिलिंग स्टेशन मुंबई क्रिकेट क्लब के मध्य हुए तीसरे दिन के मैच के रोमांचक मुकाबले में 9 विकेट से अपनी एक तरफ जीत दर्ज कर मुंबई क्रिकेट क्लब ने कमला कॉलेज रॉक मेंस रांची को खेल से किया बाहर ।आज तीसरे दिन के मैच के मैन ऑफ़ द मैच चिराज साधवानी रहे जिन्हें आज के गेस्ट ऑफ़ ओनर देवेंद्र सिंह मुन्नू एवं राजेश सिंह द्वारा प्रताप मार्बल मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई ।

आज तीसरे दिन के मैच मे सुबह छत्रसाल स्टेडियम में अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीधी चैलेंज कप स्पोर्ट समिति के अध्यक्ष डॉ अनूप मिश्रा द्वारा मुंबई क्रिकेट क्लब के फ्रेंचाइजी विनय सिंह परिहार अपना फिलिंग स्टेशन और रॉक मेंस रांची के फ्रेंचाइजी नीरज शर्मा कमला कॉलेज सीधी की गरिमामय उपस्थित में दोनों टीमों के कप्तानों द्वारा किया गया ।टॉस जीतकर रांची ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

कमला कालेज रॉक मेंस रांची पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.2 ओवर मे 10 विकेट के नुकशान के साथ 151 रनो का लक्ष्य मुंबई क्रिकेट क्लब अपना फिलिंग स्टेशन के सामने रखा जिसमे हर्ष ने 5 चौके और एक छक्का लगाते हुए 40 रनों की तथा नितेश यादव 5 चौके लगाते हुए 38 रनों की शानदार पारी खेली और चिराग साधवानी मात्र 33 रन देकर 5 विकेट झटके ।जबावी पारी में अपना फिलिंग स्टेशन मुंबई क्रिकेट क्लब द्वारा पहले गेंद पर पहला विकेट खोने के बाद शानदार बल्लेबाजी अमन यादव 76 रन और अभिषेक शर्मा 62 रन बनाते हुए आज का मैच अपने नाम कर लिया ।आज के मैच में अंपायर के रूप में राकेश सिंह चंदेल और जितेंद्र गुप्ता रहे। स्कोरर बी कृष्ण कुमार, हर्ष गुप्ता रहे। रोमांचक कमेंटेटर के रूप में प्रेम कुमार बालेंद्र कुशवाहा और सौरभ सिंह रहे।

मुंबई और एनएनएस भदोही यूपी के बीच होगा कल मैच

छत्रसाल स्टेडियम सीधी में सीधी चैलेंज कप सीजन 9 के पूल ए का चौथा मैच कल अपना फिलिंग स्टेशन मुंबई क्रिकेट क्लब और समय प्रेस एनएनएस क्रिकेट अकादमी भदोही यूपी के बीच कल बुधबार को सुबह 10 खेला जाएगा। मुंबई दो मैच खेल कर एक मैच जीत चुकी है और एनएनएस भदोही यूपी के लिए यह पहला मैच होगा एक तरफ मुंबई इस मैच को जीतकर अपना स्थान मैच में बनाने का प्रयास करेगी वहीं एनएनएस भदोही यूपी का भी प्रयास रहेगा कि पहले मैच में जीत दर्ज करें जिससे यह मैच काफी रोमांचक रहेगा है।

मुंबई के चिराज के नाम हुआ प्रताप मार्बल मैन ऑफ मैच

सीधी चैलेंज कप सीजन 9 का तीसरा मैच रॉक मेंस रांची और मुंबई क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया यह मैच प्रारंभ से ही काफी रोमांचक रहा लिहाजा क्रिकेट प्रेमियों ने मैच का लुफ्त पूरे समय तक पूरी गर्म जोशी के साथ उठाया रोमांचक मुकाबले में मुंबई क्रिकेट क्लब को एक तरफ जीत मिली अपना फिलिंग स्टेशन मुंबई क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी चिराज साधवानी जिन्होंने केवल 33 रन देकर 5 विकेट लिए को पूर्व नपाध्यक्ष सीधी देवेन्द्र सिंह मुन्नू, मुंबई टीम के फ्रेंचाइजी अपना फिलिंग के संचालक विनय सिंह परिहार, मुंबई क्रिकेट क्लब के कोच अजय राजपूत, पूर्व क्रिकेटर सुधीर सिंह की गरिमामय विशेष उपस्थिति में मैन ऑफ द मैच प्रताप मार्बल की ओर से राजेश सिंह द्वारा दिया गया।

Next Post

रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में हादसा: करंट की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

Tue Jan 6 , 2026
छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर डुमरा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माण स्थल पर काम कर रहा एक मजदूर अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल मजदूर की पहचान संदीप कुशवाहा (19 वर्ष), निवासी पहरा, […]

You May Like