23 लाख रुपए की लागत से 35 किसानो की चमकेगी तकदीर

बागली:समाज प्रगति सहयोग अंतर्गत पुंजापुरा प्रगति समिति पुंजापुरा बागली जिला देवास द्वारा सहभागी सिंचाई प्रबंधन कार्यक्रम अंतर्गत पारस सिंचाई परियोजना के ग्राम चंदूपूरा पंचायत चंदूपुरा में वाटर कोर्स नंबर 7 की शुरुआत दिनांक किसने की उपस्थिति में शुक्रवार को की इस शुभ अवसर पर बागली जनपदअध्यक्ष नाहर सिंह मुजाल्दे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह नायक सरपंच गुलाब भाई लखन मीणा, कृषक संतोष काग भीकूपुरा, सनी यादव एवं समाज प्रगति सहयोग से नरेंद्र पटेल एवं धर्मेंद्र राजावत रहे।

पारस डैम से सिंचित क्षेत्र नहर उपयोगकर्ता समूह की 80 महिलाएं एवं 20 पुरुष उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उक्त कार्यक्रम का संचालन सहभागीय अधिकारी सुनील शर्मा द्वारा किया गया.उक्त वाटर कोर्स के आरंभ होने से 30 हेक्टेयर जमीन जिसमें 35 किसान शामिल है । वह लाभान्वितहोंगे नवनिर्मित वाटर कोर्स की कुल लागत 23 लाख रुपए हैl इस राशि में ₹2लाख रु लाभान्वित किसानों के सहयोग से मिली है।

इस प्रकार के निर्माण के पीछे उद्देश्य यह है कि आगे चलकर इसी परियोजना से जुड़ी पारस पिपली पंचायत में वाटर कोर्स का निर्माण ग्राम पंचायत पारस पिपली के भूरिया पूरा में 1.5 किलोमीटर पूर्ण किया जा चुका है। एवं शेष 1.5 किलोमीटर बाकी है। उसे चालू कर पूर्ण करना है। इसके साथ ही पुंजापुरा पंचायत, करडी पंचायत , मानसिंहपुरा पंचायत एवं पारस पिपली पंचायत में 6 वाटर कोर्स निर्माण कार्य के प्रस्ताव जनपद पंचायत बागली से स्वीकृति प्राप्त कर, पंचायत के माध्यम से उक्त वाटर कोर्स निर्माण कार्य चालू करना है। इसी दौरान लाभान्वित किसने की दो समितियां बनाई गई है जो प्रतिमा ₹30 प्रति परिवार संग्रहण करेगी और वहां राशि आने वाले समय में सिंचाई परियोजनामें उपयोग की जाने वाली छोटी नहर के रखरखाव के कामआएगी

Next Post

कोहरा छंटने के साथ तापमान में गिरावट संभव

Sat Jan 18 , 2025
हवा के कारण शाम से ठिठुरन बरकरार, दिन में थोड़ी राहत इंदौर: शहर में मौसम बार बार करवटें बदल रहा है. आज सुबह का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री और दिन का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया है. हवा की रफ्तार आज शाम से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार […]

You May Like