सीहोर। साहित्यकार एवं कथाकार पंकज सुबीर को उनके कहानी संग्रह ख़ैबर दर्रा के लिए कलिंगा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल के प्रतिष्ठित केएलएफ बुक ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गई है. इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंच का यह सम्मान पहली बार प्रदेश के किसी रचनाकार के हिस्से में आया है. यह सम्मान आगामी दिसंबर माह में नई दिल्ली में आयोजित होने समारोह में प्रदान किया जाएगा.
