प्रभारी मंत्री सिलावट एवं मंत्री नारायण सिंह ने अम्बेडकर धाम जौरासी का निरीक्षण किया

ग्वालियर: प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट एवं सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने आज बुधवार दोपहर अम्बेडकर धाम जौरासी का निरीक्षण किया। मंत्रीद्वय ने कहा कि बाबा साहब डॉ. आम्बेडकर के विचारों के अनुरूप सामाजिक न्याय, समरसता और समानता के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अम्बेडकर धाम को भव्य स्वरूप देने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि अम्बेडकर धाम बनाने का उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के संघर्ष, विचार और संवैधानिक मूल्यों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है। इस स्थल पर न केवल उनकी स्मृति को संजोया जाएगा, बल्कि यह शिक्षा, अध्ययन और प्रेरणा का एक जीवंत केंद्र भी बनेगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी ग्वालियर प्रवास के दौरान जौरासी स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर धाम का अवलोकन किया था। मुख्यमंत्री द्वारा ग्वालियर में की गई घोषणा के तीन दिन के भीतर द्वितीय चरण के लिए प्रस्ताव अनुरूप 12 करोड़ 16 लाख 42 हजार रुपए की राशि स्वीकृत करा दी गई थी।
यह रहेगा अंबेडकर धाम में खास
अम्बेडकर धाम के प्रथम चरण में ग्राउंड फ्लोर पर 10 मीटर X 15 मीटर के 6 म्यूजियम हॉल, एक लाइब्रेरी 200 क्षमता का एक ऑडिटोरियम एवं म्यूजियम शॉप आदि का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही द्वितीय चरण में भवन के प्रथम फ्लोर प्रांगण में गेस्ट हाउस, सड़क, पार्किंग, लाइट एंड साउंड शो आदि के स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य कर भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

Next Post

अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- 2029 में भी कांग्रेस की हार तय! SIR के मुद्दे पर घेरा

Wed Oct 14 , 2026
नई दिल्ली। देशभर में SIR और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। शाह ने दावा किया कि राहुल गांधी SIR के मुद्दे को उठाकर घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि […]

You May Like

Play sound