अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- 2029 में भी कांग्रेस की हार तय! SIR के मुद्दे पर घेरा

नई दिल्ली। देशभर में SIR और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। शाह ने दावा किया कि राहुल गांधी SIR के मुद्दे को उठाकर घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि जनता उनके एजेंडे को समझती है।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में 2029 का लोकसभा चुनाव भी हारेगी। उन्होंने कहा कि NDA अगले आम चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा और कांग्रेस को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ेगा।

कांग्रेस की चुनावी स्थिति पर निशाना साधते हुए शाह ने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या अलग-अलग राज्यों में पार्टी की हार का कारण भी SIR को बताया जाएगा।

Next Post

हैदराबाद में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच की सुरक्षा के लिए 2,200 पुलिसकर्मी और ड्रोन तैनात

Wed Oct 14 , 2026
हैदराबाद, 14 अक्टूबर (वार्ता) भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार शाम होने वाले चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए उप्पल के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लगभग 2,200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मलकाजगिरी की पुलिस कमिश्नर बी. सुमति ने बताया कि 40 हजार दर्शकों की संभावित […]

You May Like