भिंड में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, पर्चा फेंककर भागे बदमाश

भिंड: शहर के अटेर रोड पर बदमाशों ने एक मेडिकल स्टोर पर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने मेडिकल यूनियन के नाम पर धमकी भरे पर्चे फेंके और महिला संचालक की दुकान को निशाना बनाकर फरार हो गए। बड़े हनुमान मंदिर के सामने स्थित पारसनाथ मेडिकल स्टोर पर दो नकाबपोश बदमाश बाइक से पहुंचे। दुकान पर सुनीता जैन (58), पत्नी अवधेश कुमार जैन, काउंटर के पीछे अकेली थीं।

उसी वक्त बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की। पहली गोली दुकान के कांच पर लगी जिससे कांच चकनाचूर हो गया। सुनीता ने खुद को झुकाकर जान बचाई। घटना के बाद एएसपी संजीव पाठक ने महिला से पूछताछ की। बदमाश मौके पर चार पर्चे फेंक गए, जिनमें लिखा था कि “बिना पर्चे गोली वापस”। पर्चों पर ‘मेडिकल यूनियन भिंड’ का नाम लिखा था।

Next Post

मंत्रिमंडल बैठक से पहले की तैयारियाँ अंतिम चरण में

Mon May 19 , 2025
इंदौर: मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं. इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन इंदौर के लिए गौरवपूर्ण अवसर है. […]

You May Like