ग्वालियर में मारपीट का वीडियो वायरल, पूर्व सरपंच भारत सिंह कुशवाह पर आरोप

ग्वालियर। कम्पू थाना क्षेत्र के गुड़ागुड़ी के पास हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि ग्राम चिंनौर निवासी नवलकिशोर कुशवाह के साथ पूर्व सरपंच भारत सिंह कुशवाह और उनके साथ आए करीब सात लोगों ने मारपीट की। घटना 5 अगस्त की बताई जा रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और साक्ष्यों के आधार पर ही आरोपों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

Next Post

बस किराया बढ़ा, क्या अब आम आदमी की जेब पर पड़ेगी महंगाई की एक और मार? देखिए हमारी ग्राउंड रिपोर्ट

Thu Aug 6 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बस से सफर करना अब पहले से महंगा हो गया है। परिवहन विभाग ने बस किराए में बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी कर नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। नए फैसले के बाद लंबी दूरी के रूटों पर बस किराया 55 से 60 प्रतिशत […]

You May Like