सरकार का दिल्ली के गांवों को आधुनिक सुविधाओं से सशक्त करने का संकल्प : रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली 24 सितंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार दिल्ली के गांवों को आधुनिक सुविधाओं से सशक्त करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है।
श्रीमती गुप्ता ने आज यहाँ पूठ खुर्द में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के साथ दिल्ली ग्रामोदय अभियान के अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक सुविधाओं का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इस योजना के तहत 50 गांवों के लिए 700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 80 से ज्यादा विकास परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है।
उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के शुभारंभ से दिल्ली के गांवों में विकास को नयी रफ्तार मिलेगी। ये प्रयास न केवल ढांचागत परिवर्तन लाएंगे, बल्कि गांव की संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन भी स्थापित करेंगे। उन्होने जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों ने जिस अभूतपूर्व विकास की गाथा लिखी है उसी पथ पर चलते हुए उनकी सरकार भी दिल्ली के गांवों को आधुनिक सुविधाओं से सशक्त करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है।
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित “दिल्ली ग्रामोदय अभियान” के तहत किए गए यह कार्य दिल्ली के देहातों में ढांचागत विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ग्रामोदय के लक्ष्य से प्रेरित इस अभियान के तहत, अब तक 760 करोड़ रुपये की लागत से 854 कार्यों को या तो पूरा किया जा चुका है या पूर्ण होने के करीब हैं। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों की जरूरत के मुताबिक उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराना है, और ग्रामीणों का इस अभियान के प्रति जागरूकता और अपनापन देखना सुखद है।
उन्होंने कहा “मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार इस महत्वाकांक्षी अभियान को और मजबूती देगी, जिससे दशकों तक उपेक्षित रहे दिल्ली के ये गाँव, न सिर्फ़ राजधानी दिल्ली के अन्य क्षेत्रों के समकक्ष खड़े होंगे, बल्कि पूरे देश में ग्रामीण विकास का एक अद्भुत उदाहरण पेश करेंगे।”

Next Post

उन्हें मिले उपहारों की ई नीलामी में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें देशवासी: मोदी

Wed Sep 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें विभिन्न सार्वजनिक समारोहों के दौरान मिले स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें क्योंकि इस नीलामी से मिलने वाली राशि गंगा के पुनरुद्धार से संबंधित नमामि गंगे […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।