कलेक्टर ने किया नागौद तहसील का निरीक्षण

सतना/सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने शुक्रवार को नागौद क्षेत्र के भ्रमण के दौरान तहसील कार्यालय नागौद का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, नक्शा तरमीम, अभिलेखों में सुधार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के प्रकरणों में ई-केवाईसी सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की फाइलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर तहसीलदार सौरभ मिश्रा भी उपस्थित थे।

तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निस्तारित पुराने प्रकरणों की फाइल निकलवाकर राजस्व प्रकरणों के निर्णयों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्णीत प्रकरणों का अवलोकन कर निराकरण की गुणवत्ता भी जांची। कलेक्टर ने कहा कि कोई भी राजस्व प्रकरण अनावश्यक रूप से खारिज नहीं किया जाये। राजस्व की धारा 250 के प्रकरणों में कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारी मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाये और उनके पक्ष सुनकर निर्णय करें। नागौद तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व रिकार्डों में संलग्न वर्तमान समय के खसरों का अवलोकन किया तथा रिकार्डों को व्यवस्थित रूप से संधारित करने के निर्देश दिये।

Next Post

चित्रकूट विकास प्राधिकरण की बैठक शुरू

Sat Feb 15 , 2025
सतना।कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने चित्रकूट पहुंच कर चित्रकूट विकास प्राधिकरण की बैठक ली। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like