यूपी बार्डर से लगे घने जंगलों में मझगवां-धारकुण्डी पुलिस ने की सघन सर्चिंग

सतना: मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश सीमा से सटे घने जंगलों में बकरी चोरी की घटनाओं में अचानक आई तेजी के बाद सतना जिले की पुलिस हरकत में आ गई है। पिछले कुछ दिनों से यूपी की तरफ से चोरी कर बकरियों को एमपी के जंगलों में छिपाने की आशंका के चलते मझगवां व धारकुण्डी पुलिस ने संयुक्त रूप से सीमावर्ती जंगलों में बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया।

मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे एवं धारकुण्डी थाना प्रभारी शैलेंद्र पटेल के नेतृत्व में दोनों थानों की टीम ने कजरा, ढोल बज्जा, लेदरी,सरभंगा, बिछियन सहित दर्जनों गांवों से जुड़े घने जंगलों में पैदल गश्त की और संदिग्ध स्थानों की बारीकी से तलाशी ली। पुलिस का मानना है कि यूपी में वारदात करने के बाद चोर एमपी के इन दुर्गम जंगलों में छिपकर बकरियों को आगे तस्करी कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक सतना एवं एसडीओपी चित्रकूट के निर्देश पर चित्रकूट अनुभाग की पूरी पुलिस फोर्स अलर्ट मोड पर है। सीमा सुरक्षा की दृष्टि से यह सर्च अभियान अब लगातार जारी रहेगा ताकि पड़ोसी राज्य के अपराधी एमपी की सीमा में पनाह न ले सकें। मझगवा थाना प्रभारी के अनुसार सर्चिंग का दायरा अभी और बढ़ाया जाएगा तथा यूपी पुलिस से भी समन्वय कर अंतर्राज्यीय गैंग पर शिकंजा कसा जाएगा। बताया गया कि सीमावर्ती इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस की यह सर्च मुहिम लगातार जारी रहेगी ।

Next Post

नशीली गोलियों के साथ आरोपी धराया

Sat Dec 6 , 2025
सतना : झोले में भरकर नशीली गोलियां बेच रहे एक आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया. जिसके कब्जे से 5 हजार 400 रु की 600 नशे की गोली बरामद की गई. कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर […]

You May Like