सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों का सम्मान

सतना :सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को सोनौरा स्थित वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, खजुराहो सांसद बी.डी. शर्मा, सतना सांसद गणेश सिंह एवं महापौर योगेश ताम्रकार ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वरिष्ठजनों से मुलाकात की। जनप्रतिनिधियों ने वृद्धजनों की कुशलक्षेम पूछी और उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

इस दौरान वृद्धाश्रम में निवासरत 21 वरिष्ठजनों का साल-श्रीफल एवं ऋतु फल भेंट कर फूल माला के साथ सम्मान किया गया। जनप्रतिनिधियों ने वरिष्ठजनों के साथ संवाद कर उनके अनुभव भी सुने। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी, अपर कलेक्टर विकास सिंह, उप संचालक सामाजिक न्याय राजीव सिंह, तहसीलदार रघुराजनगर सौरभ मिश्रा और सामाजिक न्याय विभाग के.के शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

स्टारबक्स का चेन्नई को बड़ा तोहफा, खुलेगा पहला ग्लोबल टेक हब, 800 नौकरियां

Tue Sep 22 , 2026
चेन्नई, स्टारबक्स चेन्नई में अमेरिका के बाहर अपना पहला कॉरपोरेट टेक हब बनाएगी। सेंटर से करीब 800 नौकरियां पैदा होंगी और ग्लोबल बिजनेस को टेक सपोर्ट मिलेगा। तमिलनाडु में ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए बड़ा निवेश आया है। Starbucks Coffee Company चेन्नई में अपना टेक्नोलॉजी हब स्थापित करने जा रही […]

You May Like