एक ही रात में जिले में डेढ़ दर्जन चंदन पेड़ चोरी

सतना :जिले में अलग अलग स्थानों से चंदन के पेड़ काटकर चोरी करने वाला कोई संगठित गिरोह सक्रिय है. जिसकी तस्दीक समय समय पर सामने आने वाले घटनाओं के जरिए की जा सकती है. लेकिन इसके बावजूद भी सतना पुलिस महज जन चौपाल के जरिए कथित संवाद की औपचारिकता निभाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री करती नजर आ रही है.
जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकर गांव के निवासी प्रभाकर सिंह परिहार गुरुवार की सुबह थाने पहुंचे और चंदन के दर्जन पेड़ काट कर चोरी कर लिए जाने की शिकायत की. प्रभाकर ने पुलिस को बताया कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात के लगभग 2 बजे तक वे अपनी मूंग की फसल की रखवाली करते रहे. जिसके बाद वे सो गए. लेकिन सुबह 5 बजे जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनके घर के पीछे लगा चंदन का पड़े गायब हो चुका था.

इतना ही नहीं बल्कि कुछ देर बाद यह जानकारी भी सामने आई कि गांव के शैलेंद्र सिंह का 1, शिवेंद्र सिंह का 1, मनोज सिंह के 2, अरविंद सिंह का 1, सुखेंद्र सिंह का 1, सुरेंद्र सिंह का 1, विनोद सिंह के 2 और विवेक सिंह का 1 चंदन का पेड़ काटकर अज्ञात चोर अपने साथ ले गए. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.
बगिया से 5 चंदन पेड़ चोरी
जिले के सिंहपुर क्षेत्र के टीकर गांव में एक ही रात में दर्जन भर चंदन पेड़ चोरी होने की तर्ज पर ही इसी तरह की घटना रामपुर बघेलान क्षेत्र के सगौनी गांव में सामने आई. जहां पर अज्ञात चोरों ने विवेक शुक्ला की बगिया में लगे चंदन के 5 पेड़ काटकर चोरी कर लिए. इतना ही नहीं बल्कि चोरों ने घर का ताला तोडक़र आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण सहित 20 हजार की नकदी भी पार कर दी.

Next Post

फ्लोरिडा लॉन्च पैड पर परीक्षण के दौरान ब्लू ओरिजिन के न्यू ग्लेन रॉकेट में विस्फोट

Fri May 29 , 2026
न्यूयॉर्क, 29 मई (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिका में फ्लोरिडा लॉन्च पैड पर परीक्षण के दौरान ब्लू ओरिजिन के न्यू ग्लेन हेवी-लिफ्ट रॉकेट में विस्फोट हो गया। यह जानकारी लाइव प्रसारण पर दी गयी। फुटेज में रॉकेट के आधार पर एक तेज रोशनी चमकती हुई दिखाई दे रही है, जिसके बाद एक जोरदार […]

You May Like

Play sound