सांसद ने खेल दिवस में कन्या महाविद्यालय के खिलाड़ियों को सम्मानित किया 

सीधी ।शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी के नवीन द्वार का सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा द्वारा लोकार्पण किया एवं उपस्थित छात्राओं से संवाद किया।

 

सांसद डॉ मिश्रा ने खेल दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ.देंवेंद्र त्रिपाठी एवं मोतीलाल पटेल जी, जिला उपाध्यक्ष संदीप द्विवेदी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्र, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी, डॉ मनोज सिंह, कौशलेंद्र सिंह, चन्दन मिश्र, महाविद्यालय प्राचार्य ओपी नामदेव सहित शिक्षकगण, छात्राएं एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

सुक्खू ने हिमाचल के आपदाग्रस्त क्षेत्रों की स्थिति को लेकर की समीक्षा बैठक

Fri Aug 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 अगस्त (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के आपदा प्रभावित चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा और मंडी ज़िलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। श्री सुक्खू ने राष्ट्रीय राजधानी से वर्चुअल […]

You May Like