त्यौहारों को लेकर पुलिस अलर्ट

ग्वालियर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर ग्वालियर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने बल के साथ पैदल भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील स्थानों और सार्वजनिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

होलकर स्टेडियम में भारत की जीत से झूम उठा इंदौर, दर्शकों ने मनाया जश्न

Mon Oct 12 , 2026
इंदौर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को होलकर स्टेडियम में खेले गए टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के साथ ही इंदौर का क्रिकेट प्रेम चरम पर पहुंच गया। टीम इंडिया की शानदार जीत से स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक खुशी से झूम उठे। हर ओर भारत की […]

You May Like

Play sound