
जबलपुर। ग्वारीघाट अंतर्गत पोलीपाथर में 17 साल की बालिका दुल्हन बन गई। मामले में वर और वधु पक्ष से माता-पिता के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक परियोजना अधिकारी महिला एवं बालविकास विकेश कुमार राय द्वारा लिखित शिकायत की गई कि राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि 23 नवम्बर 26 को पोलीपाथर सफेद कुआं ग्वारीघाट में बाल विवाह आयोजित हो रहा है सूचना पर बाल विवाह रोकने पर्यवेक्षक लता नेताम, सम्बंधित आंगनवाडी कार्यक्रर्ता व पुलिस बल के साथ दबिश दी गई थी जहां 18 वर्षिय युवक एवं 17 लडक़ी ने स्वयं से विवाह कर लिया था।
विवाह के बाद चले गए मैहर-
टीम ने वर और वधु पक्ष के माता पिता ने पूछताछ की तो पता चला लडका एवं लडकी 13 नवम्बर को मैहर चले गये थे जहॉ से विवाह कर 16 नवम्बर को वापस आये है। दोनों ने बिना बताये स्वयं शादी कर ली एवं दोनों एक साथ रह रहे है। जांच में यह तथ्य भी आया कि दोनों के माता पिता को पता थौ कि दोनों की आयु विवाह की निर्धारित आयु से कम थी, ऐसे में दोनों के माता पिता का दायित्व था कि दोनों के बालविवाह को रोकने के लिये आवश्यक कदम उठाते लेकिन दोनों के माता पिता द्वारा बालविवाह रोकने के लिये कोई कदम नहीं उठाये। विवाह की जानकारी होने के बाद भी दोनों को साथ में रहने दिया गया एवं इस सम्बंध में पुलिस व सक्षम अधिकारी को भी सूचना नहीं दी गई। जांच पर दोनों के माता पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
