रुपया 53 पैसे मजबूत

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा एक पैसा टूटकर 94.91 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपये में आज शुरू से ही तेजी रही। यह 13 पैसे की बढ़त के साथ 94.78 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में यह नीचे 94.82 रुपये और ऊपर 94.36 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में 94.38 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबारियों ने बताया कि वाणिज्यिक बैंकों ने डॉलर की बिकवाली बढ़ा दी जिससे रुपये को समर्थन मिला।

वहीं, कच्चे तेल और डॉलर सूचकांक में तेजी से भारतीय मुद्रा पर हल्का दबाव था। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल 0.25 प्रतिशत चढ़कर 109 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक भी थोड़ा ऊपर है।

 

Next Post

जियो के आईपीओ के लिए संस्थागत निवेशकों की तरफ से जबरदस्त मांग, पहले ही दिन मिला 3.16 गुना सबस्क्रिप्शन

Wed Oct 21 , 2026
मुंबई, 21 अक्टूबर (वार्ता) रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को पहले दिन 3.16 गुना सबस्क्रिप्शन मिला जिसमें मुख्य मांग पात्र संस्थागत निवेशकों की ओर से रही। शेयर बाजार बीएसई के अनुसार, आईपीओ के तहत कुल 19,75,25,934 शेयर उपलब्ध हैं जिनके लिए पहले दिन मांग 62,36,07,864 शेयरों […]

You May Like