जियो के आईपीओ के लिए संस्थागत निवेशकों की तरफ से जबरदस्त मांग, पहले ही दिन मिला 3.16 गुना सबस्क्रिप्शन

शेयर बाजार बीएसई के अनुसार, आईपीओ के तहत कुल 19,75,25,934 शेयर उपलब्ध हैं जिनके लिए पहले दिन मांग 62,36,07,864 शेयरों की रही। इस प्रकार इसे 3.16 गुना प्रतिसाद मिला। खास बात यह रही कि आईपीओ खुलते ही महज 100 मिनट में शत-प्रतिशत सब्सक्रिप्शन का आंकड़ा पार हो गया।

कंपनी सूत्रों ने बताया कि करीब 30.5 लाख आवेदन के जरिये मिले इस सार्वजनिक सब्सक्रिप्शन में लगभग 69,745 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं हैं। ये शेयर एंकर निवेशकों को आवंटित करीब 8,110 करोड़ रुपये के शेयरों के अतिरिक्त हैं। इससे पहले, एंकर निवेशकों ने करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां लगाई थीं। दोनों मिलाकर कुल 3.20 लाख करोड़ रुपये की बोली मिली है।

देश के अब तक के सबसे बड़े 30,213 करोड़ रुपये के जियो के आईपीओ के लिए 23 अक्टूबर तक बोलियां लगाई जा सकती हैं। इसके लिए मूल्य का दायरा 1,065 रुपये से 1,119 रुपये रखा गया है और 12 शेयरों का लॉट तय किया गया है।

पात्र संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित 4,90,07,827 करोड़ शेयरों के लिए 46,15,35,492 शेयरों की मांग आई है यानी इसे 9.42 गुना बोली मिली है। इसमें घरेलू वित्तीय संस्थानों से ने 25,91,63,436 शेयरों के लिए और विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 16,18,30,200 शेयरों के लिए बोली लगाई है।

गैर-संस्थागत निवेशकों से उनके आरक्षित शेयरों की तुलना में 1.69 गुना बोली प्राप्त हुई है। वहीं, खुदरा निजी निवेशकों ने पहले दिन जियो के आईपीओ में खास रुचि नहीं दिखाई। उनके लिए उपलब्ध 8,50,37,327 शेयर पूरी तरह सबस्क्राइब नहीं हुए हैं।

कर्मचारियों और रिलायंस के शेयरधारकों के लिए आरक्षित कोटे में पहले दिन क्रमशः 1.37 गुना और 1.46 गुना प्रतिसाद मिला है। पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये और रिलायंस के शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व हैं।

इससे पहले देश का सबसे बड़ा आईपीओ हुंडई मोटर इंडिया का था, जिसका आकार 27,870 करोड़ रुपये था।

 

Next Post

ट्रेन में तेज आवाज में फोन चलाया या फिर रील देखी तो रेलवे करेगा कार्रवाई!

Wed Oct 21 , 2026
भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान फोन पर तेज आवाज में बात करना या स्पीकर पर वीडियो देखना अब दूसरे यात्रियों के लिए परेशानी ही नहीं, कार्रवाई की वजह भी बन सकता है। भारतीय रेलवे के साउथ वेस्टर्न रेलवे जोन ने अपने सभी डिवीजनों को इस संबंध में निर्देश जारी […]

You May Like