दो युवकों से 21 ग्राम एमडी ड्रग्स और बाइक जब्त

इंदौर. चंदन नगर पुलिस ने कलारिया जाते समय प्लेथिको कंपनी के पास गलत दिशा से आ रहे दो युवकों को पकड़कर उनके कब्जे से 21 ग्राम एमडी ड्रग्स और बाइक जब्त की है. जब्त सामग्री की कीमत 2 लाख 90 हजार रुपए बताई गई है.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आशिफ, निवासी वारिस किराना के पास सहयोग नगर और शाहिद, निवासी चंदूवाला रोड, ई सेक्टर, नाले पार चंदन नगर को पकड़ा. दोनों आरोपी बजाज पल्सर बाइक नम्बर एमपी 09 वीजी 9396 पर सवार थे. दोनों के पास से 21 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपए है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.

Next Post

सवर्ण समाज का विरोध प्रदर्शन

Sat Oct 31 , 2026
रीवा में सवर्ण समाज ने अपने अधिकारों और विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। स्वामी विवेकानंद पार्क में आयोजित ईडब्ल्यूएस सवर्ण अधिकार क्रांति के आठवें पड़ाव में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समाज की अनदेखी का आरोप लगाया। […]

You May Like