सवर्ण समाज का विरोध प्रदर्शन

रीवा में सवर्ण समाज ने अपने अधिकारों और विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। स्वामी विवेकानंद पार्क में आयोजित ईडब्ल्यूएस सवर्ण अधिकार क्रांति के आठवें पड़ाव में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समाज की अनदेखी का आरोप लगाया।

सवर्ण क्रांति मोर्चा, राजपूत करणी सेना और अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सहित कई संगठनों के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शनकारियों ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण का सरलीकरण और कोटा बढ़ाने, यूजीसी इक्विटी नियम 2026 वापस लेने, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन और सवर्ण आयोग के गठन की मांग की।

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 29 दिसंबर को दिल्ली में महाप्रदर्शन किया जाएगा।

Next Post

तेज रफ्तार आयशर ने दूसरी आयशर में मारी टक्कर, चालक पर केस दर्ज

Sat Oct 31 , 2026
इंदौर: सिमरोल थाना क्षेत्र में भैरू घाट के डबल मोड़ पर तेज रफ्तार आयशर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए दूसरी आयशर में टक्कर मार दी. हादसे में दूसरी आयशर के कंडक्टर साइड में टक्कर लगी. घटना इंदौर-खंडवा रोड पर हुई, 39 वर्षीय फरियादी विनोद वर्मा निवासी ग्राम बैड़िया, […]

You May Like