जबलपुर: नगर निगम के बाजार विभाग ने एक अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए अपने इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन और बाजार अधीक्षक राजेन्द्र दुबे ने नया बाजार स्थित निगम स्वामित्व की दुकान क्रमांक 32 एवं 33 की पूरी प्रीमियम राशि एक साथ जमा कराई है। दोनों व्यापारियों ने कुल 82 लाख 51 हजार 9 सौ 34 रुपये प्रिमियम राशि के चेक निगम कोष में जमा कर दिये हैं।
जिसके बाद विभाग द्वारा उन्हें विधिवत रसीदें जारी कर दी गई हैं। बाजार विभाग के इतिहास में यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी धनराशि एकमुश्त और इतने सुचारू रूप से जमा हुई है।उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन और बाजार अधीक्षक राजेन्द्र दुबे ने बताया कि निगमायुक्त की प्रशासनिक दूरदर्शिता और व्यापारियों के साथ निरंतर सकारात्मक समन्वय के कारण सह जटिल प्रक्रिया बेहद आसानी से पूरी हो सकी। विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के आपसी तालमेल और सकारात्मक प्रयासों के कारण ही इस ऐतिहासिक रिकवरी की गयी।
