बीएचईएल ऑफिसर्स क्लब में तैराकी चैम्पियनशिप आयोजित

भोपाल। बीएचईएल ऑफिसर्स क्लब में तैराकी चैम्पियनशिप का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के 120 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल भावना का परिचय दिया।

कार्यक्रम में बीएचईएल, भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लेडीज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रोज़ी उपाध्याय भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। क्लब के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक रूपेश तैलंग, समिति सदस्य तथा बड़ी संख्या में अभिभावक प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मौजूद रहे।

चैम्पियनशिप में सात वर्ष से लेकर 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के तैराकों ने भाग लिया। बैकस्ट्रोक, फ्रीस्टाइल और ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसके अलावा 30-30 मीटर के 10 लैप वाली विशेष मैराथन तैराकी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

प्रतियोगिता के विजेताओं को पदक एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन ने विभिन्न पीढ़ियों के तैराकी प्रेमियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का प्रेरक मंच प्रदान किया।

 

Next Post

अलवर में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू

Wed Sep 9 , 2026
अलवर, 09 सितंबर (वार्ता) राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में अलवर जिले के नगर निगम सहित पांच निकाय क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया। सुबह मतदान शुरु होते ही मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया और […]

You May Like