अलवर में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू

अलवर, 09 सितंबर (वार्ता) राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में अलवर जिले के नगर निगम सहित पांच निकाय क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया।

सुबह मतदान शुरु होते ही मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया और मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। पहले चरण में नगर निगम अलवर सहित रामगढ़, नौगांवा, मालाखेड़ा और बहादुरपुर नगरपालिका के तीन लाख 28 हजार 710 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

सबसे बड़ा मुकाबला अलवर नगर निगम में है, जहां 65 वार्डों के लिए 2 लाख 68 हजार 292 मतदाता मतदान कर सकेंगे। इनमें एक लाख 37 हजार 558 पुरुष, एक लाख 30 हजार 717 महिला और 17 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। वहीं रामगढ़ में 27,005, नौगांवा में 8,083, मालाखेड़ा में 9,555 और बहादुरपुर में 15,775 मतदाता वोट डाल सकेंगे।

नगर निगम में 344 प्रत्याशी अपने चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। अलवर नगर निगम के 65 वार्डों में भाजपा के 65, कांग्रेस के 64 और 215 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 344 प्रत्याशियों में 209 पुरुष और 135 महिला उम्मीदवार हैं।

Next Post

खतरा बनते ही करेंगे कार्रवाई… ईरान ने किया अमेरिका-इजराइल के खिलाफ रणनीति का ऐलान

Wed Sep 9 , 2026
तेहरान, अमेरिका-इजराइल के साथ जारी युद्ध के बीच अब ईरान ने अपनी सैन्य रणनीति में बड़ा बदलाव किया है और चेतावनी दी है कि वह खतरा पैदा होने से पहले ही पहले जवाबी कार्रवाई करेगा। अमेरिका और इजराइल के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान ने अपनी रक्षा नीति में बड़े […]

You May Like