पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

नयी दिल्ली 28 जनवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी लौटने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.56 प्रतिशत चढ़कर 73.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड भी 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.55 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

बायईजी के संस्थापकों ने लाॅन्च किया ग्लैमजी

Tue Jan 28 , 2025
नयी दिल्ली 28 जनवरी (वार्ता) दक्षिण भारत के क्षेत्रों में सौंदर्य और स्वास्थ्य की पहुंच को नया स्वरूप देने के उद्देश्य से बायईजी के संस्थापकों ने एक ब्यूटी ओमनीचैनल प्लेटफ़ॉर्म ग्लैमजी को लॉन्च किया है। कंपनी ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि यह प्लेटफ़ॉर्म ऑफलाइन स्टोर्स और एक […]

You May Like