मोदी की दरी पर बैठी फोटो के साथ दिग्विजय की टिप्पणी बनी चर्चा का केंद्र

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस कार्यसमिति की यहां शनिवार की बैठक से ठीक पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जन संघ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करती सोशल मीडिया पर प्रेषित एक टिप्पणी चर्चा का केन्द्र बन गयी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और संघ के कटु आलोचकों में गिने जाने वाले श्री सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पुरानी फोटो पोस्ट की, जिसमें वर्तमान प्रधानमंत्री और तबके संघ के एक कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के पैरों के पास जमीन (दरी) पर बैठे हैं। श्री सिंह ने इस फोटो के साथ लिखा, ” कोरा साइट पर मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार आरएसएस का ज़मीनी स्वयंसेवक एवं जनसंघ@बीजेपी4इंडिया का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री एवं देश का प्रधानमंत्री बना। यह ‘संघटन’ की शक्ति है।” मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रह चुके श्री सिंह ने इस पोस्ट के नीचे लिखा, ‘जय सिया राम।’ प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फोटो 14 मार्च 1995 को गांधीनगर में भाजपा के श्री केशूभाई पटेल के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह की है।

श्री दिग्विजय सिंह ने बाद में कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं के सवालों की बौछार के बीच कहा, “मैंने आरएसएस और मोदी की तारीफ नहीं की है। मैंने संगठन की बात की है। मैं आरएसएस और मोदी का घोर विरोधी हूं। जो कुछ कहना था, मैंने कह दिया।” इससे पहले श्री सिंह ने 19 दिसंबर को लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक्स पर लिखा था, “राहुल गांधी जी , सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर आप बिल्कुल सही हैं। (आपको) पूरे नंबर। अब कृपया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर भी ध्यान दें। जैसे भारतीय निर्वाचन आयोग को सुधारों की ज़रूरत है, वैसे ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को भी है। आपने “संगठन सृजन” से शुरुआत की है, लेकिन हमें और ज़्यादा व्यावहारिक विकेन्द्रीकृत कामकाज की ज़रूरत है। मुझे यकीन है कि आप ऐसा करेंगे क्योंकि मुझे पता है कि आप यह कर सकते हैं। बस दिक्कत यह है कि आपको ‘मनाना’ आसान नहीं है!” श्री सिंह ने इस पोस्ट के अंत में भी ‘जय सिया राम’ लिखा। उन्होंने इस पोस्ट में श्री गांधी, चुनाव आयोग और कांग्रेस को टैग किया था। वह शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भी शामिल हुए।

Next Post

चावल, चीनी नरम; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

Sat Dec 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत भाव घट गये जबकि गेहूं में कमोबेश टिकाव की स्थिति रही। चीनी में भी नरमी देखी गयी। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 13 […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।