सतना: विकासखंड स्तरीय विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय वेंकट क्रमांक 1 सतना में हुआ।”जिसमें थोड़ा कहा है,ज्यादा समझना” शीर्षक की वेंकट क्रमांक 1 सतना की विज्ञान नाटिका ने सोहावल विकास खंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त किया।डॉ रामानुज पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि सोहावल विकास खंड में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकुरिया टोला , शासकीय पी एम श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या बाई, शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगहा और शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकट क्रमांक 1 सतना की टीमों ने सहभागिता की थी।
विजेता वेंकट क्रमांक 1,उपविजेता शास संदीपनी उच्चतर मा. विद्यालय बगहा,तृतीय स्थान शासकीय पी एम श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,और चतुर्थ स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकुरिया टोला सतना ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और उत्कृष्ट विद्यालय वेंकट क्रमांक 1 के प्राचार्य कमलेश सिंह बघेल ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा जो इस बार विजेता नहीं बन पाए और मेहनत कर अगले साल विजेता बने।कार्यक्रम में प्राची पांडेय,राजेंद्र सिंह,प्रीति निगम ,प्रतिभा निगम, तोषी गौतम,आयुषी सिंह, हिमांशी वर्मा,संस्कृति दिव्यांका आर्या प्रतिभा सहित सैकड़ों छात्र और उनके मार्गदर्शी शिक्षक उपस्थित रहे।
