राजगढ़ में सीएम डॉ यादव आज करेंगे 352 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, जल गंगा संवर्धन अभियान-2.0 का होगा समापन

राजगढ़: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को राजगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। वे जिले में 352 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही भैंसवामाता में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जल गंगा संवर्धन अभियान-2.0 के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:45 बजे भैंसवामाता पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद दूध तलैया में गंगा पूजन, गौ-पूजन और पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों का अवलोकन करते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान-2.0 की प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे और जिले में किए गए जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय नवाचारों की जानकारी लेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जिले में कराए गए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन करेंगे। साथ ही जल संरक्षण और सतत विकास के विषय पर अपने विचार साझा करेंगे। विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किए जाएंगे।जिला स्तरीय समारोह का उद्देश्य जल संरक्षण अभियान की उपलब्धियों को आमजन के सामने प्रस्तुत करना और भविष्य में जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक भागीदारी को मजबूत करना है। इस अवसर पर जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों, शासकीय विभागों, स्वयंसेवी संगठनों, जलदूतों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवा समूहों, किसानों और शैक्षणिक एवं निजी संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को जल संवर्धन एवं जल स्रोतों के रखरखाव का सामूहिक संकल्प भी दिलाया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से आगामी वर्षा ऋतु में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधरोपण करने का आह्वान किया जाएगा। मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले में विकास, जल संरक्षण और पर्यावरणीय प्रयासों को गति देने के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Next Post

श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धा भाव से मनाई गई ज्येष्ठ पूर्णिमा

Tue Jun 30 , 2026
ग्वालियर: श्री सनातन धर्म मंदिर में ज्येष्ठ पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्ष विजय गोयल प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला कोषाध्यक्ष राकेश बंसल ने बताया कि प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आगमन प्रारंभ हो गया था। भक्तों ने भगवान के […]

You May Like