2 दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन का समापन, ज्योतिर्विद्या विद्यार्थियों को किया सम्मानित

ग्वालियर। मार्स एस्ट्रो रिसर्च सोसाइटी के संस्थापक स्वर्गीय डॉक्टर रमेश वायगांवकर की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित निशुल्क परामर्श सिविल मार्स एस्ट्रो रिसर्च सोसाइटी के तत्वावधान में सम्मेलन हुआ ।कार्यक्रम में जीवाजी विश्वविद्यालय के ज्योतिर विज्ञान विभाग के समन्वयक जीके शर्मा एवं भौतिक विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर डीसी गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में एवं शासकीय संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं एमएलबी के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर मनीष खेमरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में ज्योतिष की विभिन्न विधाओं से संबंधित विशेषज्ञों ने भाग लिया। शिविर में वैदिक ज्योतिष के पी पद्धति अंक ज्योतिष पश्चात ज्योतिष टेरो रीडिंग हस्तरेखा पेंडुलम सहित अनेक विधाओं के विशेषज्ञ जनसाधारण की समस्याओं के समाधान हेतु उपस्थित रहे। आम जनता ने सफलतापूर्वक प्रकांड विद्वानों तक पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण प्राप्त किया कार्यक्रम में शहर के लगभग 250 नागरिकों को निशुल्क परामर्श दिया गया. कार्यक्रम में ग्वालियर के विद्वान ज्योतिषियों का सम्मान किया गया. इसी दौरान जीवाजी विश्वविद्यालय के ज्योतिर विज्ञान विभाग के विद्यार्थीयों नबिता राजोरिया, रमेश कोहल, वरुण शर्मा. दिनेश कुमार, अनुराग श्रीवास्तव, अर्चना गर्ग, सुदर्शन जाजू, आरती सोलंकी, मयूर घाटगे, हिमांशु शुक्ला, अजय प्रताप सिंह, महेश कुमार शर्मा, विश्व रंजन गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। इन सभी ने भी सम्मेलन में भाग लेकर अपनी विद्या का प्रदर्शन किया। शिविर में सीमा नायक, वंदना शर्मा, डीपी तेलंग, मनोज द्विवेदी, कल्पना बोर, अशोक चांडिल, आरएन दुबे, शिखा केटल, डॉ लक्ष्मी तिवारी, डॉ बृजेंद्रशरण श्रीवास्तव एवं डॉ विकास पांडेय आदि ज्योतिष आचार्य को भी सम्मानित किया गया, विशिष्ट अतिथियों ने ज्ञानवर्धन करते हुए विशिष्ट विषयों पर प्रकाश डाला।

Next Post

राष्ट्रपति भवन, संग्रहालय और अमृत उद्यान 11 से 13 सितंबर तक आम लोगों के लिए बंद

Thu Sep 10 , 2026
नई दिल्ली, 10 सितंबर (वार्ता) राजधानी दिल्ली में इस सप्ताहंत ब्रिक्स सम्मेलन के आयोजन के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय और अमृत उद्यान 11 से 13 सितंबर तक आम लोगों के लिए बंद रहेंगे। राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सचिवालय ने यह भी कहा है […]

You May Like