भाजपा का मार्च वोट चोरी और सीनाजोरी का उदाहरण- देवेंद्र

श्री यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष की आवाज दबाने और जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि करवा चौथ के त्योहार पर एशिया के प्रमुख व्यापारिक बाजार चांदनी चौक में मार्च निकालने से व्यापारियों, दुकानदारों और श्रमिकों को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने भाजपा पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर भाजपा व्यापारियों की हितैषी बनने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर व्यस्त बाजार में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के प्रदर्शनों के दौरान दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, मेट्रो के प्रवेश-निकास द्वारों और सार्वजनिक परिवहन को बंद कर लोगों को परेशान किया गया, जबकि भाजपा को मार्च की अनुमति मिल गयी। उन्होंने कहा कि एक नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली महागठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली से भाजपा घबरायी हुई है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस मतदाता सूची में कथित हेरफेर और वोट चोरी के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

 

Next Post

भविष्य गढ़ने वाली तकनीकों के विकास, वैज्ञानिक अनुसंधान का आधार मजबूत कर रहा है भारत: मोदी

Tue Oct 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों और वैज्ञानिक संस्थानों को वर्तमान की जरूरत के समाधान विकसित करने के साथ साथ-साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करने का आह्वान करते हुए मंगलवार को कहा कि भारत ऐसी तकनीकों के विकास और […]

You May Like