दूध के भाव को लेकर 21 सितंबर को मांगलिया डेयरी का घेराव करेंगे किसान

इंदौर: दूध के भाव को लेकर चल रही मांगों के बीच दूध उत्पादक किसान संगठन ग्रामीण जिला इंदौर ने 21 सितंबर को मांगलिया स्थित इंदौर दुग्ध संघ के मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है. संगठन का दावा है कि मालवा प्रांत के इंदौर सहित देवास, धार, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन और अलीराजपुर से बड़ी संख्या में दूध उत्पादक किसान प्रदर्शन में शामिल होंगे.

संगठन के ग्रामीण जिला अध्यक्ष हंसराज मंडलोई ने बताया कि किसान 21 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मांगलिया डेयरी परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना देंगे। किसानों की प्रमुख मांग दूध का भाव बढ़ाकर 12 रुपए प्रति फैट किए जाने की है. मंडलोई के अनुसार, पशु आहार के बढ़ते दाम, बारिश की कमी और बढ़ती उत्पादन लागत के कारण दूध उत्पादकों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति है. संगठन ने मांग की है कि सुदाना पशु आहार की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाई जाए और दूध उत्पादकों को पिछले दो वर्षों से लंबित बोनस का भुगतान किया जाए.

डेयरी प्रबंधन पर किसान विरोधी नीतियों का आरोप
संगठन ने मांगलिया डेयरी प्रबंधन पर किसान हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. मंडलोई ने कहा कि दूध उत्पादकों के हित में मांगलिया डेयरी में मध्यप्रदेश कैडर के किसान समर्थक अधिकारी को महाप्रबंधक बनाया जाना चाहिए. इसके अलावा दूध संघ से जुड़ी प्राथमिक समितियों के चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से कराने, मांगलिया दुग्ध संघ को नेशनल डेयरी के नियंत्रण से मुक्त कर स्वतंत्र संस्था बनाने तथा डेयरी में ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर स्थानीय दूध उत्पादकों के शिक्षित युवाओं को रोजगार देने की मांग भी की गई है. संगठन ने डेयरी में कार्यरत समितियों के कर्मचारियों को कैडर से जोड़ने तथा सहकारी स्तर पर एक बड़े अस्पताल का निर्माण कराने की मांग भी रखी है. संगठन के अनुसार, अस्पताल में दूध संघ से जुड़े दूध उत्पादकों का कम शुल्क पर उपचार किया जाना चाहिए,

Next Post

कुकू मर्चेंट बने देवेन भोजानी ने की बांधे आतिश कपाड़िया की तारीफ के पुल, बोले- एक नजर में समझ जाते हैं बात

Tue Sep 15 , 2026
मुंबई, Chumbak Web Series में कुकू मर्चेंट का किरदार निभाकर देवेन भोजानी दर्शकों की तारीफ बटोर रहे हैं। एक्टर ने डायरेक्टर आतिश कपाड़िया के साथ अपनी खास बॉन्डिंग और काम करने के अनुभव पर खुलकर बात की। एक्टर देवेन भोजानी इन दिनों हालिया रिलीज वेब सीरीज चुंबक में अपने किरदार को […]

You May Like