ग्वालियर: ग्वालियर चंबल अंचल में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। अंचल के कई जिलों में तेज बारिश की आशंका जताई गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। इस दौरान चंबल अंचल में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज भिंड, दतिया में अधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं मुरैना, श्योपुर में भी बारिश के आसार है।मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार प्रदेश में औसतन 25.5 इंच बारिश हुई है।
जोकि सामान्य बारिश से करीब 11 प्रतिशत कम है। चंबल में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के बाद आने वाले दिनों में अच्छी बारिश के आसार है। जिस वजह से इस कमी के कुछ हद तक कम होने की उम्मीद है। वहीं, किसानों को फायदा मिल सकता है। तेज बारिश के दौरान कई जगहों पर जलभराव जैसी स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में प्रशासन और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी दी गई है।
