मेट्रो दूसरा चरण का एसीएस द्वारा रिव्यू

इंदौर: बुधवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव ने इंदौर मेट्रो परियोजना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मेट्रो स्टेशन पर संचालन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली.नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे आज इंदौर आए. इस दौरान उन्होंने मेट्रो दूसरे चरण की शुरुआत को लेकर तकनीकी और संचालन ऑपरेशन का निरीक्षण किया.

निरीक्षण में निर्माण प्रगति, सुरक्षा मानकों एवं टीबीएम लॉन्चिंग की तैयारियों की समीक्षा की गई. बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तैयारियों को प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य कहा कि सौ प्रतिशत तैयारी है, बस लोकार्पण का समय और तारीख तय होना बाकी है. इस दौरान जनरल मैनेजर आर एस राजपूत और मेट्रो के अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे.

Next Post

इंदौर पिपलियाहाना तालाब संरक्षण को लेकर रहवासी संघ सक्रिय

Thu Jun 18 , 2026
इंदौर: इंदौर में पानी की समस्या और जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार आवाज़ उठ रही है. इसी क्रम में पिपलियाहाना को बचाने के लिए बृजेश्वरी रहवासी संघ सक्रिय भूमिका निभा रहा है.बृजेश्वरी रहवासी संघ के पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि तालाब तक […]

You May Like