भागवत कथा 21 से, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

ग्वालियर। ऋषि सेवा समिति द्वारा माधव मंगलम गार्डन में 21 मार्च से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा से पूर्व शुक्रवार सुबह 9.30 बजे करौली मंदिर नयाबाजार से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल माधव मंगलम गार्डन पहुंचेगी, तत्पश्चात कथा आरंभ होगी। बनारस से आए कथा व्यास ज्योतिष विद्वान राघव ऋषि ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ऋषि सेवा समिति पिछले 24 वर्षों से ग्वालियर शहर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करती आ रही है। यह 25वां आयोजन हैं, जिसका शुभारंभ करौली मंदिर नयाबाजार से भव्य कलश यात्रा से होगा। कलश यात्रा में बैंडबाजों के साथ 21 ढोल आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगे। पहले दिन शुक्रवार को भागवत महात्म की कथा होगी। 22 मार्च को ध्रुव चरित्र, 23 को जड़ भरत एवं नरसिंह अवतार की कथा होगी। 24 को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 25 को गोवर्धन पूजा होगी। इसी दिन 56 भोग लगाए जाएंगे। 26 को रुकमणि विवाह एवं 27 को सुदामा चरित्र की कथा होगी। 28 को पूर्णाहूुति एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस मौैके पर रामबाबू अग्रवाल, आनंद मोहन अग्रवाल, उमेश उप्पल, संजय शर्मा, देवेंद्र तिवारी, अंबरीष गुप्ता, हरियोम मिश्रा, रामसिंह तोमर, विनोद गोयल, वेदप्रकाश गोयल, भूपेंद्र गोयल, खेमचंद गोयल, मनीष गोयल, अनिल पुनियानी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Next Post

किसान का अब कोई भी खेत बिना सिंचाई के नहीं रहेगा 

Thu Mar 20 , 2025
मुख्यमंत्री ने कहा 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को अब पानी मिलेगा सीएम पहुंचे तराना, तिलभाँडेश्वर मन्दिर में की पूजा अर्चना नवभारत न्यूज़   उज्जैन । गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन की तहसील तराना पहुंचे।2489.65 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के शुभारंभ किया। […]

You May Like