नागौद में सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सतना : जिले के नागौद थाना क्षेत्र के सेमरवारा गांव में शनिवार सुबह सड़क किनारे एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी तब हुई जब रोपा लगाने जा रहे मजदूरों ने शव देखकर ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया.मृतक की शिनाख्त सलैया कोठार निवासी राजा यादव पुत्र श्याम यादव के रूप में हुई है.मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजा कुछ लोगों के साथ पिकअप वाहन में सवार होकर सिंहपुर गया था.

परिजनों का दावा है कि वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई.इसके बाद आरोपी साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को सेमरवारा के पास सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए.परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए हैं.

सूचना मिलते ही नागौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागौद सिविल अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उस पिकअप वाहन तथा उसमें सवार लोगों की तलाश की जा रही है.

Next Post

ईरान के साथ तनाव के बीच पेंटागन ने डिफेंस कंपनियों से हथियार बनाने की रफ़्तार बढ़ाने को कहा

Sun Aug 9 , 2026
मॉस्को, 09 अगस्त (स्पुतनिक/वार्ता) पेंटागन ने रक्षा कंपनियों से अमेरिकी सैनिकों के लिए हथियारों और गोला-बारूद के उत्पादन और आपूर्ति की रफ़्तार बढ़ाने को कहा है। ईरान के साथ तनाव की वजह से इनकी भारी कमी हो गई है। वॉशिंगटन पोस्ट ने एक आंतरिक दस्तावेज का हवाला देते हुए यह […]

You May Like