
बागली। ब्लाक मेडिकल आफिसर डाक्टर हेमन्त पटेल ने बच्चो को विटामिन ए की खुराक पिला कर दस्तक अभियान की शुरुआत की। इस दौरान डाक्टर पटेल ने ब्लाक की समस्त दस्तक टिम से अपील करते हुए कहा कि यह अभियान हमारे लिए सिर्फ एक गतिविधि नहीं, बल्कि हर बच्चे तक जीवन, पोषण और सुरक्षा पहुँचाने का संकल्प है। अब समय है कि हम जोश, टीम भावना और करुणा के साथ हर घर तक दस्तक दें
ताकि कोई भी बच्चा इन बीमारीयो से न जूझे और हर माँ को भरोसा हो कि स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके साथ है।
आपका हर कदम, एक स्वस्थ भविष्य की ओर एक बड़ा परिवर्तन है।
जहां जहां दस्तक टीम पहुंचती है वहाँ स्वास्थ्य होने की गारंटी आम जनता को रहती है।
इसी संकल्प को लेकर पूरे जोश से इस मिशन को सफल बनाते है
साथ उन्होंने बताया की दस्तक अभियान के दौरान, नामित टीमें अपने-अपने समुदायों में प्रत्येक घर का दौरा करती हैं। तथा पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की पोषण स्थिति, निमोनिया के लक्षण, दस्त रोग, ओआरएस की पूर्व स्थिति, आई एफ ए सिरप प्रदान करना, आयु-उपयुक्त विटामिन ए देना, विकास में देरी की पहचान करना, आदि का आकलन करती हैं।
इस अवसर पर बि ई ई राधेश्याम चौहान , सुपरवायजर नन्दकिशोर मोहवाल, बालमुकुंद नागर अनिल ठाकरे यतीन्द्र बैरागी,आशीष मांझी,ललिता चौहान,मानसी गुप्ता, मेरुसिंह वास्केल, सुनील जगताप एल एच वी चित्रा कौशल , ए एन एम प्रेम वास्केल, रेखा नागर, आदी स्वास्थ कर्मचारी उपस्थित रहे ।
