चुनाव आयुक्त की प्रवक्ता भाजपाः कांग्रेस

इंदौर: वोट चोरी और गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा का विरोध पूरे देश में किया जा रहा है. वोट चोरी को लेकर भाजपा मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रवक्ता बनी हुई है, जबकि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है.उक्त बात एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं कांग्रेस कार्य समिति सदस्य मोहम्मद नसीम खान ने मीडिया से चर्चा में कही. उन्होंने कहा कि पूरे देश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी कारवाई है.

देश में एसिनेट के माध्यम से 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम काटे गए और एसआईआर के नाम पर वोट डालने से रोका गया है. उक्त मुद्दे को लाकर एक महीने तक कांग्रेस लगातार आंदोलन करेगी. उसी के तहत 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में देशभर के लाखों लोग प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि एसआईआर की गड़बड़ी को लेकर ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफे और उनके खिलाफ प्रदर्शन को लेकर भाजपा और उनके प्रवक्ता बचाव कर रहे हैं. इससे यह जाहिर होता है कि चुनाव आयुक्त भाजपा के इशारे पर ही वोट चोरी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि कांग्रेस का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और निष्पक्ष जांच होने तक जारी रहेगा.

Next Post

जीआईएस 27 के पहले मास्टर प्लान आने की संभावना

Mon Oct 26 , 2026
इंदौर: इंदौर का मास्टर प्लान दिसंबर जनवरी में आने की संभावना बताई जा रही है. इसका कारण यह है कि जनवरी 27 में प्रदेश की ग्लोबल इन्वेस्टर मीट होने वाली है. ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में इन्वेस्टरों को जमीन देने के लिए सरकार को मास्टर प्लान के तहत भू उपयोग बताना […]

You May Like