मैड्रिड 28 अक्टूबर (वार्ता) स्पेन के टोलेडो प्रांत में गुरुवार को दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
प्रांतीय सरकार के एक प्रवक्ता ने मीडिया को यह जानकारी दी। प्रवक्ता एस्थर पैडिला ने कहा कि एक ट्रेन में 146 यात्री और एक बच्चा और दूसरी में 397 यात्री यात्रा कर रहे थे।
स्पेन सरकार ने इस दुर्घटना को ‘गंभीर’ घटना बताया है। रेलवे के मुताबिक, यह टक्कर मोरा, ओरगाज़ और उर्दा शहरों के बीच हुई। दोनों ट्रेनें राजधानी मैड्रिड को स्पेन के दक्षिणी अंडालूसिया प्रांत के सेविले से जोड़ने वाले रूट पर चल रही थीं। इसकी वजह से मैड्रिड इलाके को अंडालूसिया से जोड़ने वाली हाई-स्पीड लाइन पर यातायात रोक दिया गया है।
Next Post
दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली के लिए दी NOC, शर्तों के साथ मिली अनुमति
Wed Oct 28 , 2026
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को प्रस्तावित विपक्षी रैली को लेकर दिल्ली पुलिस का पत्र सामने आया है। 17 अक्टूबर 2026 को जारी इस पत्र में रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी NOC दिए जाने की जानकारी दी गई […]

