ग्वालियर की धरोहर चंपाबाग अखाड़ा को सरकार आधिपत्य में ले : एड. जोशी

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट बांके बिहारी जोशी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर की धरोहर चंपाबाग अखाड़ा को सरकार के आधिपत्य में करवाने के लिए ज्ञापन । एडवोकेट जोशी ने दिल्ली जाकर सिंधिया को ग्वालियर में सिंधिया रियासत कालीन धरोहर चंपाबाग अखाड़ा को सरकार के आधिपत्य में करवाने तथा चंपाबाग अखाड़े के जीर्णोद्धार के लिए ज्ञापन सौंपा।

एडवोकेट जोशी ने बताया कि ग्वालियर दक्षिण विधान सभा 17 के वार्ड 35 नई सड़क पर सिंधिया रियासत कालीन समय से प्रसिद्धि मल्ल विद्या प्रशिक्षण का अखाड़ा है जो मध्यप्रदेश ही नहीं अपने पहलवानों के नाम से पूरे भारतवर्ष में विख्यात था । चंपा बाग अखाड़ा ने बड़े-बड़े पहलवानों को प्रशिक्षित किया और जिन्होंने दूर-दूर जाकर बड़े पहलवानों को कुश्ती हराकर ग्वालियर को गौरवान्वित किया था ।आज यह अखाड़ा अपनी पहचान खोता जा रहा है, इसका मुख्य कारण यह है कि चंपाबाग अखाड़ा की देखरेख नहीं हो पा रही है और अखाड़े की करोड़ों रुपए की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर है।

एडवोकेट बांके बिहारी जोशी ने बताया कि आज भी अखाड़े में अनेक यूवा मल्ल विद्या का प्रशिक्षण ले रहे हैं। लेकिन वहां की व्यवस्था चरमरा गई है वहां कोई देखरेख करने वाला नहीं है, वहां पर कुछ असामाजिक तत्व आकर बैठते हैं जिसकी वजह से वहां का वातावरण प्रदूषित होने लगा है ,यदि चंपा बाग अखाड़ा सरकार के अधिपत्य हो जाता है और उसका जीर्णोद्धार हो जाता है तो ग्वालियर का चंपा बाग अखाड़ा अच्छे पहलवानों को प्रशिक्षित करेगा और युवाओं को अपना शारीरिक और मानसिक विकास करने का मौका मिलेगा। एडवोकेट जोशी ने बताया कि सिंधिया ने आश्वासन दिया है कि इसका निरीक्षण करवाकर आगे की व्यवस्था की जाएगी

Next Post

नीरज की पुण्यतिथि पर काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह

Mon Jul 21 , 2025
ग्वालियर: मध्य प्रदेश काव्य धारा मंच के तत्वाधान में राष्ट्रकवि गोपाल दास नीरज की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन वरिष्ठ कवि नयन किशोर श्रीवास्तव के निवास पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नव गीतकार बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि […]

You May Like