
उज्जैन। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान जजेस गेस्ट हाउस के उद्घाटन के साथ ही श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किए।
इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह तथा प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक द्वारा मुख्य न्यायाधीश का सम्मान किया गया। उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद एवं स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। साथ ही, संभागायुक्त आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा भी उपस्थित रहे।
