सेंट लुई (अमेरिका) 28 अगस्त (वार्ता) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंदधा ने गुरुवार को सिंकफील्ड कप में उपविजेता रहकर ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
आज यहां खेले गये मुकाबले में अमेरिका के वेस्ली सो ने नाटकीय त्रिकोणीय प्लेऑफ जीत के साथ खिताब अपने नाम किया। सो ने नौवें और अंतिम राउंड में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को हराया। प्रज्ञानंदधा और फैबियानो कारुआना के साथ ड्रा खेला। उन्होंने संभावित दो में से 1.5 अंक हासिल करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई। क्लासिकल वर्ग में सो, कारूआना और प्रज्ञानंद के 5.5 अंक रहे।
प्रज्ञानंदधा ने अमेरिका के लेवोन अरोनियन के साथ ड्रॉ खेला और टाईब्रेक में कारुआना को हराकर एक अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि सो के खिलाफ एकमात्र ड्रॉ के बाद कारुआना को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। अरोनियन पांच अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे। वाचियेर लाग्रेव, अमेरिका के सैमुअल सेवियान और पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ पांचवें स्थान पर रहे। उनके बाद विश्व चैम्पियन डी गुकेश रहे।
